जांजगीरः जब लॉकडाउन के दौरान लड़की घर से गायब रहने लगी तो घर वालों को हुआ शक फिर सामने आई ये बात
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान पिताम्बर साहू के रूप में हुई है, जिसने लड़की से कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी।

साल 2017 में पहली बार किया था रेप
लॉकडाउन में भी घर से गायब रहने पर जब परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। फिर जांजगीर जिले की हसौद पुलिस ने नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिताम्बर साहू ने साल 2017 में पहली बार पीड़िता का रेप किया था।

लॉकडाउन में भी बुलाकर करता था रेप
फिर जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसने अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लॉकडाउन के दौरान भी उसे अपने घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीते 20 अप्रैल को इस मामले की शिकायत थाने में की गई है। जांजगीर एसपी पारूल माथुर ने बताया कि आरोपी पितांबर साहू पीड़िता का परिचित था। पीड़िता ने शिकयत की है कि वो युवक की धमकी से डर गई थी।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
लेकिन जब आरोपित ने उसे ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया तब जाकर उसने अपने परिजनों को घटन की जानकारी दी। आरोपी पीताम्बर साहू पिता केतराम साहू उम्र 24 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/20 धारा 506,376 भादवि एवं 6 पॉक्सो एक्ट कायम किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications