छत्तीसगढ़ः दुकान खुलते ही पहले जमकर पी शराब फिर मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

जांजगीर। कोरोना वायरस के असर को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन के तीसरे चरण में आम जनता को कुछ रियायतें दी गई हैं। इसके तहत शराब की दुकानें अधिकांश राज्यों में खोल दी गई हैं। इसके चलते शराब का बुरा असर लोगों में देखने को मिल रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव का है, जहां बेटे पर मां की हत्या का आरोप लगा है।

शराब की दुकान पर जमकर पिया

शराब की दुकान पर जमकर पिया

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपित बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित बेटा अमृत लाल गड़ेवाल शराब पीने का आदी है। लॉकडाउन के दौरान जब सरकार ने शराब की दुकान को खोले जाने की अनुमति दी तो वो 4 मई को शराब की दुकान पर पहुंचा और खूब शराब पी। शिकायत के मुताबिक आरोपित अमृत शराब पीने के बाद गांव की गलियों में हंगामा करने लगा।

घर आकर करने लगा विवाद

घर आकर करने लगा विवाद

जब ग्रामीणों ने उसे समझाया तब जाकर वह अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी कुमारी बाई गढ़ेवाल और मां सुखिन बाई के साथ विवाद करने लगा। उसके हंगामे से परेशानी पत्नी और मां उसे शांत कराने में लगी रहीं लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसने गुस्से में डंडे से पत्नी और मां को पीटना शुरू कर दिया तो पत्नी पड़ोसी के घर भागकर चली गई। पत्नी के जाने के बाद शराब के नसे में धुत अमृत ने मां को भी पीटना शुरू कर दिया, जिससे मां सुखिन बाई की घटनास्थल पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई।

मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी डायल 112 और सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी विनोद मंडावी ने बताया कि ग्राम पुटपुरा कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल के लिए सिटी कोतवाली कि पुलिस टीम को भेजा गया। घटना स्थल पर अमृत लाल गड़ेवाल की मां सुखिन बाई मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। गांव के स्थानीय लोगों और आरोपित की पत्नी कुमारी बाई की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+