OPINION: साय सरकार ने गाड़ा कामयाबी का झंडा, छत्तीसगढ़ सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से ही विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के सुशासन की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं इसके बाद से ही आम जनता के जीवन में खुशहाली लौट आई है।

हाल ही में मिली एक उपलब्धि ने सभी का ध्यान खींचा है। दरअसल छत्तीसगढ़ के देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। एक तरफ राज्य की जनता इस बात को लेकर बेहद ही उत्साहित है और सरकार की खुले मन से तारीफ कर रही है, तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है।

Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि आज हमने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसके कारण हमारा छत्तीसगढ़ अब बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो कम बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है। निश्चित ही यह प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

बहरहाल यह बात जानना भी जरूरी है कि विष्णुदेव साय सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में ही युवाओं को बेरोजगारी से दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं जिसके तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है, तो वही वनांचलों में भी आदिवासियों और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई ठोस प्रयास किए हैं।

पिछले कई सालों से रुकी भारती प्रक्रियाओं को भी तमाम अड़चनों के बावजूद बहाल किया गया है इससे युवाओं के बीच सरकार के प्रति विश्वास जागृत हुआ है भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आने से जनजीवन दोबारा पटरी पर लौट आया है। प्रदेश के युवा नहीं ऊर्जा के साथ अपने भविष्य को करने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं यही वजह है कि विष्णु देव सायके सुशासन की चर्चा राज्य के अलावा अन्य प्रति में भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+