Hema Deshmukh: छत्तीसगढ़ की मेयर की शपथ पर BJP आक्रामक, कहा- सनातन विरोधी कार्यक्रम
Chhattisgarh Hema Deshmukh के नाम को लेकर सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ के राजनंदगां की मेयर की शपथ पर BJP आक्रामक, कहा- सनातन विरोधी कार्यक्रम Hema Deshmukh Anti Hindu Bjp Slams Congress Chhattisgarh Buddhist Convension
Hema Deshmukh Anti Hindu सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मामला छत्तीसगढ़ का है। राजनंदगांव सामूहिक धर्म परिवर्तन समारोह के दौरान शपथ को भाजपा ने सनातन विरोधी बताया है। कार्यक्रम में शामिल हुईं मेयर हेमा देशमुख कांग्रेस से जुड़ी हैं। उन्होंने विवाद के बीच कहा- कभी हिंदू विरोधी शपथ नहीं ली। हिंदू हूं और 'गौरी, गणपति की पूजा कभी नहीं करेंगी' कहते हुए शपथ नहीं ली।

बता दें कि हेमा देशमुख का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उन्हें सात नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में स्टेज पर हाथ आगे की ओर करने के बाद शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद देखा जा सकता है। उन्होंने एंटी हिंदू और धर्मांतरण विवाद के बीच कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि राजनंदगांव में जो समारोह आयोजित हो रहा है, यह हिंदू विरोधी है। सफाई में एक चैनल के साथ बातचीत के दौरान हेमा देशमुख ने कहा कि जैसे ही उन्हें हिंदू विरोधी शपथ का आभास हुआ, उन्होंने अपने हाथ नीचे कर लिए।
हेमा देशमुख ने ये भी कहा कि राजनंदगांव में कई वर्षों से ऐसे समारोह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी इस कार्यक्रम में आते रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम आपत्तिजनक या किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है, इस बात का उन्हें कोई अंदाजा ही नहीं था। अब जबकि मामला तूल पकड़ रहा है भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर हेमा देशमुख की वीडियो शेयर कर लिखा कि जहां कहीं भी हिंदू और सनातन विरोधी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, ऐसा संभव ही नहीं है कि कांग्रेस के तार ऐसे कार्यक्रमों से न जुड़े हों।
भाजपा नेता रेणुका सिंह ने कांग्रेस की मेयर हेमा देशमुख की वीडियो के साथ लिखा कि हिंदू विरोधी विचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था पर खुलेआम प्रहार हो रहा है और राजनंदगांव की मेयर शपथ लेती देखी जा सकती है। उन्होंने अपने वीडियो ट्वीट के साथ कपिल मिश्रा और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को भी टैग किया।












Click it and Unblock the Notifications