छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव बोले, Covid Guidelines होगी रिन्यू

टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस समय चाइना में स्थिति खराब है।पूर्व में भी कोरोना संक्रमण चाइना से ही फैलना चालू हुआ था ,जो पूरी दुनिया में फैल गया।

Covid 19 : चीन कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भारत में भी सरकार सचेत हो गई है। इधर कोविड गाइडलाइन को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी बात कही है। सिंहदेव ने कहा कि कोरोना की गाईडलाईन्स को रिन्यू किया जायेगा।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस समय चाइना में स्थिति खराब है।पूर्व में भी कोरोना संक्रमण चाइना से ही फैलना चालू हुआ था ,जो पूरी दुनिया में फैल गया। दुनिया का कोई देश नहीं बचा था,जहां कोरोना ना पहुंचा हो,इसलिए यह मानकर चलना चाहिए कि फिर से यह भारत में पहुंचेगा,फिर छत्तीसगढ़ भी आएगा। टी एस सिंहदेव ने आगे कहा F 1.7 ओमीक्रॉन का ही है वेरिएंट है,देखना होगा कि यह कितना घातक होगा ।

छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर सिंहदेव ने कहा कि में 18 मार्च 2020 में सबसे मरीज आया था। कोरोना बीते दिनों से पूरे नियंत्रण में था,अभी 2 नए मरीज रायपुर में मिले हैं इनकी जाच की जा रही है,यह पता लगाया जायेगा कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में कौन सा वायरस है। मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि हमको यह मानकर चलना होगा कि कोरोना वायरस हमेशा रहेगा, हर नागरिक को इस सत्य को स्वीकार कर लेना चाहिए। फिलहाल छत्तीसगढ़ में घबराने की बात नहीं है,लेकिन एहतियात बरतना होगा,इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहिये।सिंहदेव ने आगे कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए हम केंद्र से जानकारी मांग रहे हैं कि हमें बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी दी जाए,ताकि उनकी टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराई जा सकें।

t s singhdeo

सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री की तरफ से लिखी गई चिट्ठी पर पर कहा कि कोरोना वायरस गंभीर संक्रमित बीमारी है,इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं सोचता हूं कि देश के स्वास्थ्य मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, उन्हें सभी लिए बात करनी चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी की सभाओं को लेकर भी कहना चाहिए।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कठिन, बीजेपी को सवाल उठाने का हक नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+