Chhattisgarh: बिजली वितरण कंपनी अग्निकांड की होगी जांच, सीएम विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल दोपहर रायपुर में बिजली वितरण कंपनी के परिसर में हुई भीषण आगजनी की जांच कराये जाने की बात कही है। शनिवार को उन्होंने इस घटना पर कहा, "आगजनी की घटना हुई। हम भी मौके पर गए थे। कोई जनहानि नहीं हुई है। जिनकी इस घटना से क्षति हुई है उसकी क्षतिपूर्ति की जाएगी। घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।"

इस दुर्घटना से बिजली कंपनी को 80 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना है। आग लगने के बाद पूरे शहर में धुआं फ़ैल गया था। तत्काल फायर ब्रिगेड ने अपना काम संभाला। पुलिस बल ने बिजली कंपनी के दफ्तर और गोदाम से लगे तीन किलोमीटर तक पूरे रास्ते को खाली कराकर बंद कराया। आसपास के घरों को भी सुरक्षा के नज़रिये से खाली करवाया गया था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh BJP: नितिन नबीन ने दी महंत को दी चेतावनी, अब छत्तीसगढ़ की जनता बोलेगी












Click it and Unblock the Notifications