Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP कैंडिडेट्स की पांचवीं सूची जारी, 12 नामों की घोषणा

छत्तीसगढ़ विधनासभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की पांचवी सूची जारी की है। इस लिस्ट में 12 नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने अब तक जारी पांचो लिस्ट को मिलाकर कुल 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की। पांचवी सूची में घोषित कुल 12 नामों में नीलम ठाकुर, भावेश वरकड़े, राकेश यादव शामिल हैं। , अनुभव तिवारी, साेमलाल बंजारे, संजय यादव, ददाराम प्रेमी, विजय झा, चौवेंद्र साहू, अमित हिरमानी, वीर वर्मा और प्रमोद साहू को नाम शामिल हैं। पार्टी ने इससे पहले पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12, तीसरी सूची में 11 और चौथी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे. फिलहाल आप ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 57 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Chhattisgarh elections AP candidates Fifth list

AAP के 37 स्टार प्रचारकों की सूची
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहले चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 7 और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 17 नवंबर होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए 37-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई पार्टी दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

85 सीटों पर AAP उम्मीदवार घोषित
90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 20 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं 70 सीटों के लिए वोट 17 नवंबर को दूसरे चरण में डाले जाएंगे। वोटों की गिनत 3 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+