छत्तीसगढ़ चुनाव: करीबी पर ED छापे का सीएम भूपेश बघेल ने किया दावा, कसा तंज- एग्जिट पोल आ गया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को संपन्न हो चुका है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए 71फीसदी वोटिंग हुई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं।
वहीं पहले चरण को संपन्न हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने करीबी सुरेश धिंगानी के खिलाफ बुधवार की सुबह ईडी छापेमारी का दावा किया है।

सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए विपक्षी पार्टी पर तंज कसा है। बघेल ने लिखा ये पोस्ट हिंदी में लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा
मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज़िट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा, लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया। सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी के यहां ED को भेज दिया है। पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी होगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से। बात है अभिमान की छत्तीसगढ़ियों के स्वाभिमान की।
बता दें विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है। ईडी की कथित छापेमारी, कथित शराब घोटाले , महादेव ऐप सट्टेबाजी कई मुद्दों पर भाजपा घेर रही है। हालांकि सीएम बघेल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए भाजपा पर जमकर पलटवार किया है।












Click it and Unblock the Notifications