छत्तीसगढ़ चुनाव में BJP के पास कोई मुद्दा नहीं, सिर्फ ध्रुवीकरण के भरोसे, कांग्रेसी नेता जयराम ने साधा निशाना
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने बोला कि यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ने वाला चुनाव है।
भारतीय जनता पार्टी की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण की रणनीति है। छत्तीसगढ़ में यह एक मुद्दाहीन पार्टी है। बीजेपी के चुनावी घोषणाओं में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा है।

कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारे पीएम मोदी गलती से भी सच नहीं कह सकते। यह बोलने की हिम्मत मैं ही कर सकता हूं। मैंने संसद में भी यह मुद्दा उठाया था। ऐसे कई उदाहरण है।
बस्तर के स्टील प्लांट नगरनार का सच यही है। मोदी इसे निजी हाथों में सौंपना चाहते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मिसाल नहीं है। कोरबा में बालको प्लांट का निजीकरण हो चुका है। केंद्र सरकार की नीति निजीकरण की नीति है।
संघीय ढांचे का पालन नहीं हो रहा। केंद्र सरकार भेदभाव की राजनीति कर रही है। जहां केंद्र की सरकार नहीं वहां भेदभाव का जवाब लोग चुनाव के समय देंगे। भरोसे की सरकार के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: General Secretary in-charge Communications Jairam Ramesh says, "The Prime Minister will come here and talk about a lot of things. He will definitely criticise the Congress party... I will not hesitate from using these words. I cannot use these words… pic.twitter.com/PNMK1vcE5w
— ANI (@ANI) November 1, 2023
कांग्रेस ने गारंटी दी है। यह कागज की बात नहीं है। कांग्रेस जो कहा, वह लागू हुआ है। अब तक कांग्रेस 17 गारंटी दे दिया है।स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं, किसान, महिलाओं के लिए हमारी गारंटी में सब कुछ है। गैस सिलेंडर में 500 रुपये सब्सिडी महिलाओं के खाते में आएगी। छत्तीसगढ़ में दो हजार 800 रुपये में धान खरीदी हो रही है। यूपी में बमुश्किल 16000 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल है।












Click it and Unblock the Notifications