Ambikapur Result: जहां कश्ती डूबी, वहां पानी कम था, रिकाउंटिंग में भी हारे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

Ambikapur Election Result: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। रिकाउंटिंग के बाद उनकी हार का अंतर कम हो गया और वह केवल 94 वोट से चुनाव हार गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंबिकापुर से भाजपा प्रत्यशी राजेश अग्रवाल को जिला निर्वाचन आयोग ने जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया है।

ts singhdeo chhattisgarh

ज्ञात हो कि इससे पहले सामने आये परिणाम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव मात्र 158 वोटों से चुनाव हार गए थे। सिंहदेव ने चुनाव आयोग के समक्ष रिकाउंटिंग के लिए आवेदन किया था।

टी एस सिंहदेव को भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने हराया है। राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे। उन्हें टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता था। राजेश अग्रवाल बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने राजेश अग्रवाल को टिकट देकर यहां मुकाबला रोचक बना दिया था।अंबिकापुर में इस बार 75.58 %वोटिंग हुई थी । अंबिकापुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

अंबिकापुर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर हमेशा ही सरगुजा के राज परिवार का दबदबा रहा है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी यहां केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। टीएस सिंहदेव चुनाव इस विधानसभा सीट से जीतते आ रहे थे । टीएस सिंहदेव, सरगुजा रियासत के महाराज हैं। वह पहली बार अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद वे अंबिकापुर विधानसभा सीट से निरंतर तीन बार चुनाव लड़कर जीत चुके थे।

यह भी पढ़ें Pali Tanakhar Result: छत्तीसगढ़ में खुला गोंगपा का खाता, हीरा सिंह मरकाम के बेटे तुलेश्वर सिंह ने जीता चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+