News24-Today's chanakya Exit poll: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की वापसी के संकेत, जानें कितनी मिल सकती हैं सीटें

पांच राज्यों में विधानसभा की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के परिणाम आ गए हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है।

News24-Today's chanakya के मुताबिक छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। Today's chanakya के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 90 में से 57 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी 33 सीटों तक स‍िमट सकती है।

chhattisgarh-election-exit-poll-results-2023

News24-Today's chanakya के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के खाते में इस बार लगभग 40 प्रतिशत वोट पड़े हैं वहीं कांग्रेस के हिस्से में 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अन्य के खाते में 15 प्रतिशत वोट आए हैं। इन आंकड़ों में तीन प्रतिशत की कमी या इजाफा हो सकता है।

टुडेज चाणक्य के अनुमान के अनुसार इन दोनों पार्टियों की सीटों में आठ सीटों की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में बहुमत से सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है। यह अनुमान इस ओर साफ इशारा कर रहा है कि भूपेश बघेल फिर से वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+