Chhattisgarh election: महादेव ऐप मुद्दे पर कांग्रेस चुनाव आयोग से आज करेगी संपर्क, सीएम बोले-जांच होनी चाहिए
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी एप मामले में एक वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ चुनाव के बीच नया बवाब मच गया है। इस मामले को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा घेर रही है। वहीं इस सबके बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महादेव ऐप मुद्दे पर उनकी कांग्रेस पार्टी भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से संपर्क करेगी।

बता दें दुबई से वायरल हुए एक वीडियो में शुभम नाम का शख्स, जो स्वयं को उस ऐप का मालिक बता रहा है उसने सनसनीखेज दावा किया है। उसने दावा किया है कि उसने सीएम और उनके सहयोगियों को 508 करोड़ रुपये दिए। इस सख्स ने सट्टेबाती के पैसे के लेन-देन के लिए सीएम और उनके राजनीतिक सलाहकार पर आरोप लगाया है। हालांकि, सीएम ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
इस वीडियो के सामने आने बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। वहीं सोमवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से जब पूछा गया क्या कांग्रेस ईसीआई में शिकायत दर्ज करेगी? इस प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा हां आज किया जाएगा।
इसके साथ ही सीएम बघेल ने कहा "इस संबंध कांग्रेस चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया? हमारी ओर से शिकायत भेजी जाएगी छवि खराब करने की जांच होनी चाहिए!"












Click it and Unblock the Notifications