CG Election: कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने रिटायरमेंट के सहारे खेला सियासी दांव? 'बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव'
TS Singhdeo Big Statement: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगें। 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। उससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ढाई-ढाई वर्ष के फॉर्मूले को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल का कभी कोई फार्मूला नहीं रहा। परिस्थिति के अनुसार ही सीएम पद को लेकर हमेशा संगठन निर्णय करता है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान चुनाव में सीएम भूपेश बघेल को ही कांग्रेस का पहला चहरा बताया है।

वहीं इस विधानसभा चुनाव में 22 विधायकों के टिकट काटे जाने को लेकर डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि पार्टी के द्वारा 10 से 12 बार सर्वे करवाए गए है। इसके बाद हुई बैठकों के बाद ही टिकटों की घोषणा हुई है। कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा है कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। उनके करीबी छनी साहू की भी पार्टी ने टिकट काटा और यह एक प्रक्रिया के तहत किया गया। बता दें की डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव बस्तर के दौर पर हैं। जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
वहीं सीएम भूपेश बघेल से अनबन के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि हमारा ऐसा कोई मतभेद नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा ये पूरा मामला मीडिया में छाया हुआ था। ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद करने की बात की थी, इससे हम दोनों पर बहुत दबाव बना। मेरे कार्यकर्ता और सहयोगी मुझे फोन कर जानकारी ले रहे थे। मैंने अपने समर्थकों से कहा कि ये फैसला आलाकमान का है। उनको ये फैसला लेना है। ऐसा कुछ भी नहीं, जिसके बारे में मुझे जानकारी हो।
सरकारी अनुसार सिंहदेव ने कहा कि संभवत: यह उनका आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि यह वह समय था, जब मैं सोच रहा था कि अगली पीढ़ी को आगे आना चाहिए, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की दृढ़ राय थी कि इस बार नहीं। इसलिए उनकी सलाह, उनकी मांग और फैसले पर गौर किया और चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला तो उन्हें निराशा होगी।
दरअस छ्त्तीसगढ़ में साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ही सीएम के रूप में दो बड़े चेहरे सामने आये थे। जिसमें टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल थे। लेकिन बाजी भूपेश ने मारी वहीं उस समय ऐसा कहा गया कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला कांग्रेस लाएगी। यानी ढाई साल बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव हालांकि ऐसा हुआ नहीं। जिसे लेकर खींचतान भी देखने को मिली। लगातार टीएस सिंहदेव के बयान भी ट्रेंडिंग में रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications