Chhattisgarh Election: सोशल मीडिया पर वायरल कथित सर्वे, कांग्रेस ने थाने में की बीजेपी की शिकायत
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण का मतदान होगा। किंतु चुनाव प्रचार थमने के बाद भी चुनावी सरगर्मी तेज है। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की शिकायत के मुताबिक एक फर्जी पत्र के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए भाजपा ने षड्यंत्र रचा था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस थाने जाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की गिरफ्तारी करने करने की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रायपुर के सिविल लाइन थाने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत दर्ज करवाई गई है।जिसमे कहा गया है किभाजपा द्वारा कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के फर्जी लेटरहेड पर फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यह पत्र तथाकथित तौर से कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखना बताया जा रहा है। इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढ़ंत आकलन सीएम भूपेश बघेल के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में लिखा है कि हमें शक है कि यह कारनामा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी 'वराहे' द्वारा किया गया है।
कांग्रेस की तरफ से कहा गया है, हमारी प्रभारी कुमारी सैलजा के नाम से फर्जी पत्र फर्जी सर्वे रिपोर्ट बनाकर हमारे राष्ट्रीय प्रभारी के सी वेणुगोपाल भेजने की झूठी पत्र को वायरल किया गया है। इसे भाजपा ने वायरल किया है पूरी आशंका है. इसलिए सिविल लाइन थाने में शिकायत करवाई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग है कि इसमें तुरंत एफआईआर दर्ज करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जाए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कल दूसरे चरण का मतदान, प्रचार थमा, सीएम भूपेश ने पोते के साथ बिताया वक़्त












Click it and Unblock the Notifications