Chhattisgarh Election: जातिगत जनगणना से पीछे क्यों भागती है BJP? प्रियंका गांधी ने उठाया पर्दा

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। वहीं, कांग्रेस के वोट मजबूत करने बालोद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जमकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर बरसीं।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के बालोद से प्रदेशवासियों को संबोधित किया और कांग्रेस की योजनाओं और गारंटियों को जनता के समक्ष रखा। वर्तमान को मजबूत किया, सुनहरा भविष्य लाएंगे। छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बहुमत की सरकार बनाएंगे।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि यहां की केंद्र सरकार के पास गरीबों और किसानों के लिए पैसा नहीं है। वहीं, बघेल सरकार ने सबसे पहले पद संभालते ही किसानों के हित में फैसला लिया। जबकि प्रधानमंत्री हमेशा अडानी के बारे में सोचते हैं।

जातिगत जनगणना से पीछे क्यों भागती है बीजेपी?

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आखिर बीजेपी जातिगत जनगणना से पीछे क्यों भागती है? उन्होंने कहा कि जब भी जातिगत जनगणना की बात होती है, तो पीएम मोदी खुद को पिछड़ा वर्ग से बताते हैं। लेकिन, उन्हें सच में पिछड़ा वर्ग का हित करना है, तो पहले जानना होगा कि कितने कौन से समुदाय के किस जाति के लोग हैं। जातिगत गणना जनगणना की बात आती है, तो मोदी और बीजेपी दोनों पीछे भागते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+