Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ पहले चरण की 20 सीटों पर चुनाव खत्म, पांच बजे तक 70.87 फीसदी हुई वोटिंग

छत्तीसगढ़ के पहले चरण की 20 सीटों पर 7 नवंबर की शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया है। दोपहर 3 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुकमा में 2 अलग-अलग IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं।

वहीं सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की चार घटनाएं भी सामने आई हैं। सुकमा के मीनपा में मुठभेड़ जारी है। जानकारी अनुसार तीन जवान घायल हुए हैं।

Chhattisgarh

निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सुबह 5 बजे तक बीस विधानसभाओं के मतदान का औसत प्रतिशत 70.87 रहा है। ज़िले वार आँकड़े निम्नलिखित हैं।

पंडरिया-71.6%
कबीरधाम ( कवर्धा )- 72.89%
खैरागढ़- छुईखदान- गंडई - 76.36%
डोंगरगढ़-77.40%
राजनांदगांव-74%
डोंगरगांव-76.80%
खुज्जी-72.01%
मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी-76%
अंतागढ़- 70.72%
भानुप्रतापपुर-79.10%
उत्तर बस्तर कांकेर - 76.13%
केशकाल-74.49%
कोंडागांव - 76.29%
नारायणपुर-63.88%
बस्तर-71.39%
जगदलपुर-75%
चित्रकूट-70.36%
दंतेवाड़ा-62.55%
बीजापुर-40.98%
कोंटा-50.12%

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर 25 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटर लिस्ट के अनुसार, इन सीटों पर 40,78,681 मतदाता हैं। प्रथम चरण के मतदान के अंतर्गत आने वाली सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

महिला मतदाताओं की संख्या 20,84,675 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,93,937 है। 69 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच मुकाबला है।

राज्य में प्रथम चरण के लिए 5,304 चुनाव बूथ बनाए गए थे और 25,249 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया। मोहला-मानपुर (दुर्ग संभाग), अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और कोंटा (सभी बस्तर संभाग में) में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। ये सीटें नक्सली इलाके की हैं। वहीं, खैरागढ़, डोंगरगढ़, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, राजनांदगांव, डोंगरगांव, पंडरिया और कवर्धा में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+