Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Election: AAP ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल से लेकर ये नामित

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी बिसात बिछाने में लगी है। इसी कडी में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह सूची में पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले चरण के 20 सीटों में से 10 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगें। पहले चरण में 7 नवंबर को और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

Arvind Kejriwal

37 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन प्रमुख ?

  • दिल्ली सीएम व आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान
  • पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
  • आप के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमपी डॉ. संदीप पाठक
  • आप सांसद संजय सिंह
  • पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
  • आप नेता राघव चड्ढा
  • पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
  • दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी
  • आप नेता पंकज गुप्ता
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज
  • दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन
  • दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद
  • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा
  • पंजाब विधान सभा की सदस्य व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान
  • पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर
  • सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा
  • पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा
  • पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+