CG Weather: दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले 2 दिनों में तापमान गिरने से बढ़ेगी सर्दी की सितम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद मौसम (Chhattisgarh Weather News) परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लिहाजा प्रदेश में अब ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

मौसम विभाग के जानकारी अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है और उत्तर से ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई है। अब इसके प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी ठंड भी बढ़ेगी। आने वाले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

Chhattisgarh weather

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है। रविवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब पहाड़ी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है‌‌।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा का तापमान 15.4 डिग्री, नारायणपुर में 15.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 16.5 डिग्री, कांकेर में 16.5 डिग्री, दुर्ग में 16.6 डिग्री, बलरामपुर का 16.7 डिग्री और बस्तर संभाग का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के मुताबिक अब आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट ही आएगी और ठंड बढ़ने वाली है। रविवार 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है, लिहाजा उत्तर से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+