छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस पर प्रहार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- परिवारवादी पार्टी क्या समीक्षा करेगी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हार पर भड़ास निकाल रहे है। कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की नौबत आ गई है। अब देखना है कि, लोकसभा हार का ठीकरा किस पर फूटने वाला है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, पांच सालों में भ्रष्टाचार और अत्याचार के चलते कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इसमें एक परिवार को ही आगे बढ़ाया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है। साव ने कहा कि, इन्होंने देश और प्रदेश की जनता के लिए राजनीति नहीं की है। एक परिवार और खुद के लिए राजनीति की है, इसलिए जनता इनसे दूर जा चुकी है।

कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर साव ने कहा कि, चुनाव नजदीक आया है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पांच साल नगर निगम में सरकार में रहकर रायपुर शहर की उपेक्षा की है, रायपुर की दुर्दशा की है, अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो उसे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये रायपुर की जनता है, सच जान चुकी है। इसलिए कांग्रेसियों में बेचैनी है।












Click it and Unblock the Notifications