छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बोले, ओडिशा में परिवर्तन की लहर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर में पत्रकारों से कहा कि, ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार ने लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। 24 साल के शासनकाल में राज्य की हालत खराब कर दिए हैं। मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। चुनाव में इसकी चर्चा है। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। राज्य में विकल्प के रूप में एकमात्र भाजपा है। लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है। इसी तरह ओडिशा में भी परिवर्तन की लहर है।

अरुण साव ने कहा कि, ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं। चुनाव तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया है, वहां के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की जिम्मेदारी मिली है। और आने वाले समय में कुछ और लोग जाने वाले हैं। मैंने भी तीन दिन कालाहांडी लोकसभा में पार्टी के लिए काम किया है।

arun sav 600 jpg

12 नक्सलियों के मुठभेड़ पर कांग्रेस के सवाल पर साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनहित, राष्ट्रहित और सुरक्षा बलों के कामों पर प्रश्न चिन्ह लगाने के आदी हो चुकी हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस ने 5 साल में नक्सलवाद को पाला और पोसा है। और जब कार्यवाही हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। इन्हें बस्तर के लोगों की, विकास की और खुशहाली की चिंता नहीं है। और ये केवल किसी तरह सत्ता में आना इनकी सोच होती है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी हासिए पर चली गई है।

सुरक्षाबलों ने बहादुरी से काम किया है और आने वाले समय में बस्तर नक्सल मुक्त हो, विकास की मुख्यधारा से जुड़े, वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ये हमारी प्रतिबद्धता है, इस दिशा में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी हमारे सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री से क्या बहस कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव का विपक्ष पर कटाक्ष, कहा- कांग्रेस ने नक्सलवाद को पाला पोसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+