Chhattisgarh: 20 सितम्बर को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित, CM भूपेश ने दी पर्व की बधाई
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 सितम्बर 2023, बुधवार को नवाखाई के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
ज्ञात हो कि इससे पहले में 22 सितम्बर 2023 को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, अब आंशिक बदलाव करते हुए 20 सितम्बर 2023 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इधर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कल समाज के लोगों और आम जनता को नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय से जारी शुभकामना संदेश में कहा गया है कि उत्कल समाज द्वारा गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती और भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। इस पर्व पर नई फसल को भगवान में अर्पण के बाद एक साथ भोजन और मेलजोल से सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ती है। सभी को इस पर्व की बधाई देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications