Dantewada News: दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने एक लाख के इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पर 1 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने हथियार समेत संदिग्ध सामान बरामद किया है।

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया के मिलकनपारा के जंगल-पहाड़ी से पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहे कुछ संदिग्ध लोगों में से जवानों ने घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ लिया।

Dantewad News:

जानकारी अनुसार ये क्षेत्र वही है, जहां 26 अप्रैल को नक्सलियों ने पुलिस जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। जिसमें 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। पकड़े गए संदिग्धों से जवानों ने पूछताछ की। उन्होंने पूछताछ में नक्सली संगठन के लिए काम करने की बात कही।

पकड़े गए नक्सलियों में से एक नीलावाया पंचायत मिलिशिया कमांडर आयता कोर्राम पर 1 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। इसके अलावा 4 अन्य भी शामिल हैं, जिनमें नीलावाया संघम सदस्य मासा मड़काम, अरनपुर मिलिशिया सदस्य देवा हेमला, डीएकेएमएस सदस्य देवा कोवासी व नीलावाया जनताना सरकार सदस्य भीमा हेमला शामिल हैं। सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानिए कोर्राम पर कितने अपराध हैं दर्ज-
- आयता कोर्राम पर नीलावाया चौक के पास आईईडी लगाने, ग्राम माडेंदा के पास हाइवा में तोड़फोड़ कर आग लगाने, डीआरजी के गोपनीय सैनिक के घर लूटपाट, माड़वी भीमा, वेट्टी बजरंग, हरेंद्र कोर्राम की हत्या, पोटाली के बाजारपारा के पास आईईडी विस्फोट व गोलीबारी, करकापारा, गुट्टापारा व नहाडी में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के आरोप में अरनपुर थाने में अपराध दर्ज हैं।

- मासा मडकाम पर माड़वी भीमा, वेट्‌टी बजरंग, हरेंद्र कोर्राम की हत्या, मेड़पाल में नक्सली बैनर-पोस्टर व पॉम्प्लेट लगाकर नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में अरनपुर थाने में अपराध दर्ज हैं।

- भीमा हेमला, देवा हेमला पर हरेंद्र कोर्राम की हत्या का मामला अरनपुर थाने में दर्ज है।
- देवा कोवासी पर नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने के चलते अरनपुर थाने में अपराध दर्ज हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+