CG News: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणापत्र, जातीय जनगणना, किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दे होंगे शामिल

CG Congress ghoshna patra 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन पहले जारी किए गए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को जवाबी टक्कर देने कांग्रेस ने 5 नवंबर यानी आज के दिन अपना मेनिफेस्टो जारी करने वाली। 4 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा पत्र समिति ने मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में बैठक की।

जानकारी अनुसार कांग्रेस को हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल की है। हालांकि विभिन्न मंचों ने कांग्रेस ने अब तक कई चुनावी घोषणाएं की हैं। इन्हें भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।

Chhattisgarh

इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, किसानों का कर्जा माफ, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 सालाना बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा मुक्त, गरीबों को 10 लाख अन्य को 05 लाख रुपये तक फ्री इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये।

सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति महीने फ्री बिजली, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी और राज्य के किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा शामिल है।

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राजीव भवन में राहुल गांधी इसे लॉन्च कर सकते हैं। अब तक कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अलग-अलग मंच से 17 घोषणा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+