Chhattisgarh: कांग्रेस शून्य में आउट होने वाली है, मतदान के बाद बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार सुबह बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। लोग सुबह से अपने घरों से निकलकर वोट करने पहुंच रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, मतदान केंद्रों में सुबह से लंबी लंबी लाइन लगी हुई है। लोग उत्साह से घरों से निकलकर आगे आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के समर्थन में हैं। सरकार के पक्ष में हैं। देश में प्रो इनकंबेंसी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। लोग मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में अपनी योगदान दे रहे हैं। निश्चित रूप से 400 पर होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतने जा रही है। कांग्रेस शून्य में आउट होने वाली है।

cg news

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान दर्ज किया है। यहां तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। लोकसभाओं वार देखें, तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 67. 07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम और रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जो भी पंक्तियों में लगे थे, उन्होंने रात 7 बजे तक मतदान किया किये। छत्तीसगढ़ की जनता ने कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय किया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh LS Election: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान संपन्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+