छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति का फैसला, विधानसभा चुनाव लड़ने सीएम से लेकर कार्यकर्ताओ भी करना होगा आवेदन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति का फैसला, विधानसभा चुनाव लड़ने सीएम से लेकर कार्यकर्ताओ भी करना होगा आवेदन
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रत्याशी चयन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए अपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आवेदन देना होगा। इसके लिए 17 अगस्त से आवेदन करने की प्रक्रिया का आगाज़ किया हो जायेगा।

दरअसल मंगलवार को रात 9 बजे प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित राज्य चुनाव समिति के कुल 22 लोग बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस की इस अहम बैठक में चुनाव समिति ने 90 विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन के लिए फार्मूला तैयार किया गया।
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने फैसला लिया है कि 17 अगस्त से 22 अगस्त तक टिकट की दावेदारी करने वाले कांग्रेस नेताओं को अपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करना होगा। किसी भी दावेदार का नाम राज्य की चुनाव समिति के पास मंजूर नहीं किया जाएगा। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक को अपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में चुनाव के लिए आवेदन करना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीटिंग दावेदारों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी के पास भेजेगी,जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेजा जायेगा। इसके बाद हर विधानसभा से आए नामों में से एक नाम पर फैसला लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल की युवाओं के साथ भेंट मुलाकात जारी, बस्तर के युवाओं मिली कई सौगातें












Click it and Unblock the Notifications