सत्ता में आने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होगी UP जैसे बुलडोजर की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर गरजे योगी

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले रविवार की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया। अब 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।

इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ कोंटा विधानसभा के सुकमा और बस्तर विधानसभा के बस्तर नगर पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कोंटा प्रत्याशी सोयम मुका और बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

Chhattisgarh

पहले योगी ने सुकमा के मिनी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित किया, जिसके बाद वे बस्तर नपं मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये सरकार नहीं, बल्कि समस्या बन गई है।

इससे जितनी जल्दी मुक्ति पाएंगे, उतना बेहतर होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने घोटालों में बिहार सरकार को भी पीछे छोड़ कर दो कदम आगे निकल गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जहां भैंसों का चारा खा गए थे, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय का गोबर भी नहीं छोड़ा। भूपेश गोबर ही खा गए। योगी ने करीब 24 मिनट तक अपना वक्तव्य दिया और पूरे वक्तव्य में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं, वहीं कांग्रेस सरकार के एजेंडों पर प्रहार किया।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद भ्रष्टाचारियों पर ठीक उसी तरह कार्रवाई होगी, जैसी कार्रवाई उत्तरप्रदेश में की जाती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बुलडोजर के नीचे रौंद देंगे। उन्होंने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला मंदिर में विराजित होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश में रामराज्य की शुरूआत है।

रामराज्य का अर्थ ये है कि देश में ऐसा शासन होगा, जिसमें जाति-मत और मजहब में कोई भेदभाव नहीं होगा। हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिलेगा। योगी ने बस्तर के आदिवासियों को भगवान श्रीराम की असली सेना बताते कहा कि श्रीराम अपने वनवास के दौरान कालखंड का एक बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़, जहां माता कौशल्या का मायका है, में बिताया था। वहीं उन्होंने कहा कि हर किसी को सुरक्षा मिलेगी और संसाधनों पर हर किसी का पूरा अधिकार भी होगा।

योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में कभी भी राम मंदिर का निर्माण हो। सालों तक कांग्रेस ने सालों तक देश में राज किया, लेकिन मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने विवाद बनाए रखा। योगी ने कहा कि रामभक्तों को पिटवाया-मरवाया गया। उनके सहयोगी गोली चलाते थे। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए हैं। ऐसे में उनसे ये उम्मीद कभी नहीं हो सकती कि वे रामभक्तों की आस्था का सम्मान करेंगे।

कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पिछले 5 सालों में 55 लाख परिवारों को आवास मिला, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 16 लाख गरीबों को मकान नहीं दे सकी। वहीं भाजपा की सरकार बनने पर 18 लाख गरीबों को उनकी अपनी छत मिलेगी और सभी गरीब लखपति बन जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर केंद्र की कोई भी योजना लागू नहीं होने देने का आरोप भी लगाया।

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने की घटनाओं का जिक्र करते योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर इन घटनाओं का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। उत्तरप्रदेश की स्थिति के बारे में बताते कहा कि पहले कांवड़ यात्रा भी निकालने दिया जाता था, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद करोड़ों लोग कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की जाती है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य की शुरूआत भारत माता, दंतेश्वरी माता, गंगादई माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे से की। इसके साथ ही शनिवार को नारायणपुर के भाजपा पदाधिकारी रतन दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस के इशारे पर नक्सलियों द्वारा उनकी हत्या करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जिसने भी रतन की हत्या की है, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं उन्होंने दिवंगत सांसद बलीराम कश्यप को भी याद किया।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में लोगों से सवाल करते ये भी पूछा कि हमन ला तो नहीं मिलिस, आप मन ला मिलिस का। उनके इस वाक्य से मौजूद लोग तालियां बजाते हुए एक स्वर में नहीं मिलिस का जवाब दिया। इसके बाद योगी ने अब न सहिबो, बदल के रहिबो का नारा भी दोहराया। साथ ही कहा कि तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+