Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने महाशिवरात्रि और महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

vishnudev 600 jpg

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

साय ने कहा है कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है, इसके लिए गरीब, युवा, अन्नदाता के साथ महिलाओं के समावेशी विकास का रोड मैप तैयार किया गया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पहली किश्त जल्द ही महिलाओं के खातों में अंतरित की जाएगी। साथ ही प्रदेश के विकास में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला समूहों को रेडी-टू-ईट निर्माण का जिम्मा फिर सौंपने का निर्णय लिया गया है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ होगा।

साय ने कहा है कि महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इसके लिए इस वर्ष 2024-25 में महिला एवं बाल विकास के बजट को लगभग दोगुना से अधिक कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा ग्यारह हजार से अधिक पंचायतों में महिला सदन खोलने, नवीन महिला थाना स्थापना के लिए 300 नवीन पदों का प्रावधान और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान रखने जैसे कई प्रावधान बजट में किए गए हैं। श्री साय ने कहा है कि महिलाओं के लिए विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर काम करती रहेगी। समाज और प्रत्येक व्यक्ति भी महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूरा अवसर प्रदान करें।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल, पत्थलगांव में लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+