Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्‍तीसगढ़ सीएम साय अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, पेड़ की छांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार (6 मई ) को सुशासन तिहार के तीसरे चरण में अपने दौरे के दूसरे दिन ग्राउंड जीरो पर खुद उतरे। मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के ग्राम- सहसपुर में अचानक पहुंचे और ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया।

मुख्‍यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा "कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूं। ग्राम- सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी। ऐसे में जब गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले। अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी ! और सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ उनका स्वागत किया।

बरगद की छांव में लगी सीएम की चौपाल

मुख्यमंत्री ने ग्राम- सहसपुर में ग्रामीणों से पुराने बरगद की छांव में खाट पर बैठ संवाद किया। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, धान खरीदी, स्कूल में बच्चों की शिक्षा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हमारी सरकार को अभी डेढ़ साल हुए हैं इस अवधि में हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कई गारंटी की पूरा किया है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास को स्वीकृति दी। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी भी की जा रही है।

समस्‍याओं का निराकरण किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का ये तीसरा चरण है। शुरुआती चरणों में लोगों से उनकी समस्याओं के सम्बंधित आवेदन लिए गए। इन आवेदनों का अधिकारियों द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है। अब मैं स्वयं आप सभी के बीच सरकार के अधिकरियों के साथ पहुंचा हूँ ताकि आप सीधे मुझतक अपनी बात रख पहुंचा सकें।

महिला बोली- महतारी वंदन से मिली बड़ी मदद

मुख्यमंत्री के चौपाल में महतारी वंदन से मिल रही सहायता पर श्रीमती पूनम साहू ने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने पूनम को थमाया माइक, पूनम ने कहा परिवार और बच्चों की जरूरतों को पूरी करने में मिलती है बड़ी मदद। हर माह नियमित मिलती है महतारी वंदन योजना की राशि।

सहसपुर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सहसपुर में ग्रामीणों से बरगद के नीचे खाट पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाशिवरात्रि के मेले में मैं खुद आऊंगा। मुख्यमंत्री ने सहसपुर में 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+