Chhattisgarh: पल्स पोलियो अभियान शुरू, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- पोलियो की खुराक छूटे न इस बारी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमजनों से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की है। रविवार को छत्तीसगढ़ सीएमओ की वेबसाइट पर उनकी तरफ से ट्वीट करके लिखा गया कि 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ में पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाने की अपील की है। बच्चों के स्वास्थ्य की नींव को मजबूत बनाइए, सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाइए।

ज्ञात हो कि आज 03 मार्च से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। तीन दिवसीय यह अभियान में शून्य से 05 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक दी जायेगी।
अभियान में पहले दिन 03 मार्च को बूथ स्तर पर एवं 04 तथा 05 मार्च 2024 को बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव












Click it and Unblock the Notifications