Chhattisgarh News: भ्रष्टाचार पर CM विष्णु देव साय का बड़ा एक्शन, तीन कर्मचारियों पर FIR और बर्खास्तगी
Chhattisgarh Corruption Action: छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में एक ऐसा कड़ा कदम उठाया है जिससे साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीन भ्रष्ट कर्मचारियों पर ऐसी कार्रवाई की है, जो एक मिसाल बन गई है।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। तीन संविदा कर्मी - नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू - गरीब लाभार्थियों से रिश्वत मांग रहे थे। वो भी डराकर, धमकाकर! इस पूरे मामले का खुलासा एक वायरल ऑडियो क्लिप से हुआ।

वायरल ऑडियो से हुआ सच उजागर
ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू पर आरोप था कि वो 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। तहसीलदार की जांच में नीरा ने खुद माना कि ऑडियो में आवाज उसी की है। इसके बाद नारायण साहू और उनकी पत्नी ईश्वरी साहू के खिलाफ भी पक्के सबूत मिले कि वो लोगों से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैसे ही यह मामला सुना, तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। जनपद पंचायत नवागढ़ की रिपोर्ट और नांदघाट थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर इन तीनों को नौकरी से तुरंत निकाल दिया गया। FIR भी दर्ज हो चुकी है और मामले की कानूनी जांच चल रही है।
मुख्यमंत्री ने दिया कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने साफ कहा, 'यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, सुशासन का संकल्प है। हम पारदर्शिता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अगर जनता के अधिकारों का दुरुपयोग करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications