छत्तीसगढ़ सीएम ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश भर में में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश भर में ट्रैफिक और पुलिस विभाग द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्में दिखाई जा रही है। गांवों और शहरों में रहने वाले नागरिकों को ट्रैफिक नियमों और उसका पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को जोखिम भरी ड्राइविंग करके जान जोखिम में ना डालने की अपील की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव को संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा
आंकड़ों के अनुसार देश में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेमौत मारे जाते हैं। अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो 2023 में प्रदेश में कुल 13499 सड़क हादसे हुए, जिसमें पांच हजार 974 लोगों की मौत हुई।
यातायात के नियमों का पालन नहीं करने के कारण कैसे बेसमय लोग काल के ग्रास में चले जाते हैं ये हम लोगों ने अभी लघु फिल्म देखा है। सभी को मालूम है कि थोड़ी-सी लापरवाही के कारण किसी के घर का चिराग बुझ जाता है तो किसी के मांग का सिंदूर मिट जाता है।
राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी भी लगाई है जिसके जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications