छत्तीसगढ़ सीएम अयोध्या में करवा रहे 60 दिन का भंडारा, भगवान राम के ननिहाल वाले भक्तों को कराएंगे भोजन
अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जोश भक्तों में अभी भी खूब है। रामनगरी में भगवान राम के दर्शन करने के लिए भक्ताें की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या नगरी में आने वाले भक्तों को अगले 60 दिनों तक भोजन करवाने का प्रबंध भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ द्वारा करवाया जा हरा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित राम मंदिर से बुधवार को रामसेवकों के दल को केसरी ध्वज दिखाकर राम लला के द्वार भेजा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने अयोध्या में छत्तीसगढ़ की ओर से राम भक्तों के लिए 60 दिनों के भंडारे का आयोजन करवाने के लिए जिस टीम को रवाना किया उसमें सेवक और कार्यकर्ता शामिल हैं। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजी गई ये सेवकों की टीम रामनगरी अयोध्या में राम भक्तों के भोजन के लिए भंडारे आयेाजित करेगी।
अयोध्या में छत्तीसगढ़ की छह समनवय टीमें इस भंडारे का अयोजन करने वाली है। सीएम ने बुधवार को राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस भंडारे की समिति का समन्वयक विधायक धरमलाल कौशिक को स बनाया गया है।
सीएम ने भंडारा समिति की टीम के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को अयोध्या के लिए रवाना करते समय कहा
आज भगवान श्रीराम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री के नाते कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया हूं, जो राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहां से सदस्य जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications