छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दी दिवाली की बधाई, बोले- आपके घरों में खुशियों की रौशनी हमेशा बनी रहे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली के मौके पर लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा, नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुर पूजिते! शंख चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते!! समस्त प्रदेशवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके घरों में खुशियों की रौशनी हमेशा बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा यह त्यौहार हमारे जीवन में नई आशाओं और उम्मीदों की ओर एक कदम आगे बढ़ाने का अवसर है। इस पावन अवसर पर मैं माता लक्ष्मी से आप सभी की सुख, शांति, सफलता और समृद्धि की कामना करता हूं।

BHUPESH BAGHEL

दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के तमाम मंदिरों को सजाया गया है। यहां कौशल्या माता मंदिर में आज दिवाली के मौके पर विशेष पूजा अर्चना होगी। इसके साथ ही रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम को लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा।

दिवाली के मौके पर प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह त्योहार में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसको सुनिश्चित करें। इसके साथ ही फायर विभाग को दिवाली के मौके पर सक्रिय रहने को कहा गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों को किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+