जांजगीर-चांपा में बोरवेल में गिरे बच्चे के रेस्क्यू के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद, CM ने की परिजनों से बात
रायपुर, जून 11। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के गांव पिहरीद में एक 11 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। यह घटना शुक्रवार की है। कल से ही बच्चे को बोरवेल से निकाले जाने का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ऐसे में बच्चे के परिजन बहुत ही चिंतित हैं, यही वजह है कि वो रातभर अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट ले रहे थे। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह बच्चे के परिजनों से बात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस बातचीत के दौरान सीएम ने परिजनों से कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल साहू को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर लें। सीएम ने कहा कि राहुल हमारे बीच में बहुत जल्द सकुशल आ जाएगा। भूपेश बघेल ने राहुल के माता-पिता को उनके बच्चे की वापसी का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें राहुल की सकुशल वापसी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। राहुल को सकुशल निकालने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू के पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, राहुल साहू के बचाव के लिए प्रशासन रोबोट की मदद लेगा। यह टीम आज शाम तक घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबोट को रेस्क्यू के लिए तैयार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications