Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'रेलवे को 2,35,000 करोड़ का आवंटन किस वास्ते?', छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पूछा सवाल

Railway Budget 2023 Reactions: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी रेलवे बजट पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल पूछा, 'रेलवे को 2,35,000 करोड़ का आवंटन किस वास्ते?'

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

Budget 2023 Reactions: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा 2023-24 का बजट बुधवार (01 फरवरी) को पेश कर दिया। बजट में वित्तमंत्री ने रेलवे के लिए बड़ा ऐलान किया है। तो वहीं, रेलवे के बजट (Railway Budget) को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सवाल किया है। भूपेश बघेल ने पूछा, 'रेलवे को 2,35,000 करोड़ का आवंटन किस वास्ते?'

Recommended Video

    'रेलवे को 2,35,000 करोड़ का आवंटन किस वास्ते?', छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पूछा सवाल

    दरअसल, बजट भाषण के बाद छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि रेलवे को करीब 2,35,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। क्या ये पैसा कर्मचारियों के लिए है? या नई भर्तियों के लिए?। इस दौरान सीएम बघेल ने सवाल करते हुए पूछा कि कही ऐसा तो नहीं जैसे एयरपोर्ट को बेचने से पहले उसके सुधार में हजारों-करोड़ों रुपए लगा दिया था।

    उसके बाद निजी हाथों में एयरपोर्ट को बेच दिया गया। इसी प्रकार की सोच तो नहीं है केंद्र सरकार की। सीएम बघेल ने कहा कि निजी कंपनियों को बेचने से पहले सिर्फ रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इसे निर्मला सीतारमण का 'निर्मम' बजट कहा जा सकता है। इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों या अनुसूचित जाति के लिए कुछ भी नहीं है। इसे विशुद्ध रूप से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं है।

    बता दें, बजट में रेलवे के लिए कुल 2.40 लाख करोड़ रुपए दिया गया है। यह पैसा रेलवे ट्रैकों में सुधार के साथ-साथ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में मदद करेगा। इस साल के रेल बजट में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान देने की फोकस रहेगा। हाई स्पीड ट्रेनों को जल्द परिचालन में लाने पर फोकस रहेगा। मोदी सरकार पूरे रेलवे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए रेल बजट में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी पर काम कर रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+