ग्रामीण की शिकायत पर सीएम भूपेश बघेल ने किया डीएम को फोन, खड़े-खड़े बनवाया राशन कार्ड
रायपुर, जून 11। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला गांव में पहुंचे। सीएम का यह दौरा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत था। इस दौरान सीएम ग्रामीणों से मिल रहे थे, तभी सीएम की मुलाकात प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव से हुई। यादव जी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जब सीएम ने पूछा कि ऐसा कैसे हुआ तो उन्होंने बताया कि सरपंच ने पुराने राशन कार्ड निरस्त करवा दिए हैं और नए कोई बना नहीं रहा है।

नारायण यादव की बात सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत जशपुर के कलेक्टर को फोन किया और निर्देशित किया कि नारायण यादव का कार्ड जल्द से जल्द बनाया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए।
आपको बता दें कि जब तक मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम खत्म होता, तब तक तो नारायण यादव के हाथ में राशन कार्ड आ गया था। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री के द्वारा की गई इस तत्काल कार्रवाई से खुद नारायण भी हैरान हो गए। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।












Click it and Unblock the Notifications