छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती, कहा- मंच और तारीख बता दीजिए
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में एक रैली की, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही विकास कार्यों को लेकर सीएम भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी थी। जिस पर अब मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए अमित शाह ने कहा था कि हमने जो अपना रिपोर्ट कार्ड बता दिया है, आप हमसे क्या रिपोर्ड कार्ड पूछेंगे? चैलेंज देते हैं, हिम्मत है तो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चर्चा कर लो।

इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि आपकी चुनौती स्वीकार है अमित शाह जी! मंच, समय, तारीख आप बता दीजिए.. मैं आ जाता हूं। 15 साल के आपके कांड और 5 साल के हमारे कामों पर हो जाए बहस। छत्तीसगढ़िया डरता नहीं है, आपके जवाब का इंतजार रहेगा।
एक अन्य ट्वीट में सीएम बघेल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को ये केंद्र सरकार आवास नहीं दे पाई।
हमने निर्णय लिया है कि इन 7.5 लाख परिवारों के साथ 10 लाख अन्य गरीब परिवारों को "मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना" से 17.5 लाख आवास देंगे। इसीलिए हर जरूरतमंद कह रहा है #छत्तीसगढ़_का_भरोसा_कांग्रेस।
महादेव ऐप पर सफाई
वहीं दूसरी ओर महादेव सट्टा ऐप मामले में सीएम बघेल पर घूस लेने का आरोप लगा था। जिस पर उन्होंने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि ये जो नया बंदा गोदी मीडिया में दिखाया जा रहा है।
ये ED की प्रेस रिलीज़ में पहले दिन तो महादेव App का अधिकारी था, दूसरे दिन ये महादेव App का मालिक बन गया। और क्या ही आदमी है! अपने नौकर की शादी में 200 करोड़ खर्च करता है। इसका वीडियो देखो, थूक गटक रहा है, कई बार वीडियो सेट कर रहा है, इतने कट-पेस्ट लगे हैं वीडियो में।












Click it and Unblock the Notifications