chhattisgarh 10th result 2023: जानें कौन हैं 10वी में टॉप करने वाले राहुल यादव? बनना चाहते हैं डॉक्टर
छत्तीसगढ़ में राहुल यादव ने दसवीं परीक्षा में 98.83 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में दूसरा स्थान सिकंदर यादव को प्राप्त हुआ है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया है। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 10 टॉपरों में से 3 स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं।
जशपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र राहुल यादव ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 596 अंक हांसिल किए हैं। राहुल ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और सोशल साइंस में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं संस्कृत में उनके 93 नंबर आए।
जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल के छात्र राहुल यादव के पिता रामेश्वर यादव जहां खेती-किसानी करते हैं, वहीं माता कौशल्या यादव गृहणी हैं। राहुल की एक बड़ी बहन भी है, जिसने 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास किया है।

राहुल यादव ने अपनी सफलता के पीछे का मंत्र स्मार्ट स्टडी बताया। राहुल ने कहा कि, मैं रोजाना पढ़ाई के लिए 5-6 घंटे का समय निकालता था। मैंने इस रुटीन को रोज फॉलो किया।
अपनी स्टडी को लेकर राहुल यादव ने बताया कि, मैंने पढ़ाई में स्मार्ट तरीका अपनाया। मैंने कठिन और सरल चैप्टर को दो भागों में बांटा। मैंने पहले कठिन चैप्टर की पढ़ाई की। उसके मैंने सरल चैप्टर पर ध्यान दिया।
राहुल ने बताया कि, उन्होंने पढ़ाई के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से अपनी पढ़ाई को बेहतर किया। राहुल ने अपने टीचर दिलीप कुमार का जिक्र करते हुए बताया कि, उनके मार्गदर्शन की वजह से प्रश्नपत्रों को हल करने में आसानी हुई। राहुल आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं, जिससे वे समाज की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी थी। शिक्षा मंत्री का ट्वीट- प्यारे विद्यार्थियों, आप सभी की हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में आप लोगों ने अपना शत-प्रतिशत दिया है। परीक्षा परिणाम की चिंता किये बगैर अपने अगले लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications