Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, कहा- जीतेंगे सभी 11 लोकसभा सीटें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से लगातार कार्यकर्त्ता मिलकर अपने बधाई प्रेषित कर रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें बधाई दी।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से प्रदेश में कमल खिला है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र में जाकर वहां के लोगों को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया है, जिससे प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को राज्य की बागडोर सौंपी है।
छत्तीसगढ़ की जनता ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर दिखाया है. उस विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों में विजय हासिल कर केंद्र ने फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस दौरान बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन पहुंचे ओड़िशा , शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications