Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया सीएम, अफसरों को सता रहा है डर; जानें क्यों
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राज बदल गया है। रिवाज नहीं बदला है। प्रदेश में नया सीएम कौन होगा। इसको लेकर चल रहे मंथन के बीच ब्यूरोक्रेसी ने फिल्डिंग जमानी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में नई सरकार आते ही अफसरों को डर सता रहा है। परदे के पीछे अफसर फिल्डिंग जमा रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ को ब्यूरोक्रैसी का मुखिया भी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जाते ही मुख्यमंत्री सचिवालय से आधा दर्जन अधिकारियों हो हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन अफसरों की सेवाएं वापस लेने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री हाउस से जिन आधा दर्जन अफसरों को हटाया गया है उनमें सीएम भूपेश बघेल के 4 OSD और 2 निजी सचिव हैं।
कांग्रेस की सरकार जाते ही प्रदेश के महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने सीएम भूपेश बघेल के इस्तीफा देने के घंटे भर के बाद ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने लेटर में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के साथ ही अफसरों को भी धन्यवाद दिया है। सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ आधा दर्जन अफसरों को हटा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ सचिवालय ने सीएम भूपेश बघेल के निजी सचिवों को उनके मूल विभागों में भेज दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए नई नियुक्ति भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए सुनील चतुर्वेदी निजी सचिव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परियोजना खंड रायपुर के कार्यालय में भेज दिया है। वही निजी सचिव कैलाश ठाकुर को कलेक्टर जिला रायपुर कार्यालय भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा देवेंद्र प्रधान, सूरज कुमार कश्यप और उमेश कुमार पटेल को मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा है। इसके साथ ही चिन्मय वर्मा को राज्य ग्रंथालय प्रकोष्ठ लोक शिक्षण संचालनालय भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications