Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh BJP: पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बनाई चाय, शुरू किया युवा चौपाल और चाय पर चर्चा अभियान

Chhattisgarh BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में आ चुकी हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में पर भाजपा ने विजय पताका फहराने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लेकर रायपुर लोकसभा कस्टर प्रभारी और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मोर्चा संभाल लिया है।

cg news jpg
शनिवार को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक से विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने चुनाव से पहले "युवा चौपाल" और "चाय पर चर्चा अभियान" की शुरुआत की। मूणत खुद चाय बनाते और सर्व करते नज़र आये। राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार के थमने तक वह निरंतर युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करके उन्हें देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान के महत्त्व भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे।

मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 30 वर्ष से कम उम्र वाले कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख से अधिक है,जबकि रायपुर लोकसभा में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं,जिसमे से अधिकांश युवा हैं। यह अभियान रायपुर पश्चिम विधानसभा में शुरू किया गया है,जहां 50 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं। मैं और बृजमोहन जी स्वयं इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से मिलने का प्रयास कर रहे हैं।

युवा मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और उनके सामने अब मौजूद अवसरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दौरान मैं और हमारे कार्यकर्ता विद्यार्थियों और कामकाजी, समाज के हर क्षेत्रों के युवाओं से बात करेंगे।

मूणत ने कहा कि पहली बार वोटिंग करने वाले, युवाओं के साथ बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है। इन्ही युवाओं के आक्रोश ने ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखकर विष्णुदेव साय जी की सरकार बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी हैं,हमने संकल्प लिया है कि उन्हें 1 लाख वोटो की लीड के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है।

मूणत ने ली मैराथन बैठके

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से राजेश मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र में अभी नजर आ रहे हैं शनिवार को उन्होंने रायपुर पश्चिम विधानसभा के 10 वार्डो में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्षदों,छाया पार्षदों, मंडल प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनाव अभियान में पूरी तन्मयता के साथ जुट जाने के निर्देश जारी किए।राजेश मूणत ने बताया कि वह निरंतर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर रहे हैं इसी कड़ी में वह कल रविवार को बाकी के बच्चे 10 वार्डो की भी बैठक लेंगे

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+