Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, ठेकेदार ने सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिछले दो दिन लापता एक पत्रकार शव एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। मामले में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पत्रकार को तलाश रही पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगने के बाद जब ठेकेदार का सेप्टिक खोला गया तो उसमें में मिले बॉडी की शिनाख्त कपड़े के आधार पर की गई। हत्या की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
कैसे ठेकेदार पर घूमी शक की सुई?
पुलिस को पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों ने बताया कि 1 जनवरी को ठेकेदार सुरेश के भाई रितेश ने पत्रकार मुकेश को अपनी प्रॉपर्टी पर बुलाया। वे उस वक्त टी-शर्ट और शॉर्ट्स में रितेश से मिलने चले गए, जिसके बाद चंद्राकर का मोबाइल बंद आ रहा है। तब से मुकेश का कोई पता नहीं चल पा रहा था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद जांच में जुटी पुलिस का शक ठेकेदार सुरेश पर गहराता गया। जांच के दौरान तीन जनवरी को मुकेश का शव सुरेश के सेप्टिक टैंक में मिला।

रोड निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार मुकेश चंद्राकर ठेकेदार के सड़क निर्माण को लेकर असंतुष्ठ थे। उन्होंने इसको लेकर आवाज उठाई, जिस पर ठेकेदार से विवाद हुआ था। बाद में चंद्राकर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत भी कर दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद गहरा गया था।
सीएम साय ने दिए कड़े निर्देश
वहीं सीएम विष्णुदेव साय में पत्रकार चंद्राकर की संदिग्ध हालत में शव मिलने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।"












Click it and Unblock the Notifications