दुबई से घर लौटा शख्स फिर रखी बर्थ-डे पार्टी और मस्जिद में जाकर करता था नमाज अदा, निकला कोरोना पॉजीटिव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। खासतौर पर भिलाई के खुर्सीपार जोन-2 गौतम नगर में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जहां का पीड़ित रहने वाला है। स्थानीय पुलिस ने उस पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। न तो किसी को उस एरिया से निकलने दे रही है और न ही किसी को उस एरिया में जाने दे रही है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि उसने जानते हुए भी किसी को सूचना नहीं दी थी।

Recommended Video

    Coronavirus: Dubai से आकर घर में रह था ये शख्स निकला Corona positive | वनइंडिया हिंदी
    11 मार्च को दुबई से लौटा था

    11 मार्च को दुबई से लौटा था

    जिलाधिकारी अंकित आनंद ने युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने की पुष्टि की। पीड़ित को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके अन्य परिजनों को चिखली एसआर हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। बता दें कि कोरोना पीड़ित युवक 11 मार्च को दुबई से लौटा था। इसके बाद वह परिवार और दोस्तों के बीच रहा। इस दौरान आठ साल के अपने बेटे का जन्मदिन पार्टी भी मनाया।

    कई रिश्तेदार भी हुए थे शामिल

    कई रिश्तेदार भी हुए थे शामिल

    जन्मदिन के कार्यक्रम में परिजनों के अलावा कई रिश्तेदार और जान-पहचान वाले भी शामिल हुए थे। इस दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने भी गया था। वहीं हाल ही में हुए बाबा बालक नाथ के झंडा महोत्सव के दौरान झंडा फेरी में भी वह नजर आया था। इसके चलते जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

    किसी को भी बाहर न निकलने की सलाह

    किसी को भी बाहर न निकलने की सलाह

    खुर्सीपार में पहला पॉजीटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जोन-2 के 150 घरों को आइसोलेट कर दिया है। सभी के घर के दरवाजे पर नोटिस भी लगा दिया गया है। साथ ही किसी भी सदस्य को बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। पेट्रोलिंग टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

    पूरे थाने को किया गया सैनिटाइज्ड

    पूरे थाने को किया गया सैनिटाइज्ड

    पुलिस ने बताया कि जब लोगों ने युवक के खिलाफ शिकायत की तो सोमवार को उसे थाना भी लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने यह जानकारी नहीं दी कि वह दुबई से आया है। जब जांच के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो थाने में तैनात जवान भी हड़बड़ा गए फिर पूरे थाने को सैनिटाइज्ड किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+