CG News: नक्सल प्रभावित बस्तर के वोटरों में दिखा उत्साह,माओवादियों की धमकी भी नहीं डिगा पाई मतदाताओं का हौसला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहला चरण मंगलवार को संपन्न हो गया है। पहले चरण के मतदान में बस्तर संभाग की 12 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान हुआ है। इस बार हुआ मतदान पिछले 3 विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा रहा है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बस्तर संभाग की 12 सीटों में हुए मतदान के प्रतिशत के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक बस्तर संभाग की 12 सीटों पर इस बार हुए चुनाव में 74.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Chhattisgarh Bastar

बीते 3 चुनावों में मतदान का प्रतिशत इतना कभी पहुंच ही नहीं पाया था। इस बार जहां मतदान का प्रतिशत 74.35 रिकॉर्ड किया गया है, वहीं साल 2018 में 73.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा साल 2013 में 72.21 प्रतिशत और साल 2008 में 62.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान के प्रतिशत के लिहाज से इस बार लोगों में खासी जागरूकता देखी गई।

पूरे बस्तर संभाग में से सबसे ज्यादा मतदान बस्तर विधानसभा में हुआ है। यहां 84.65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली बार 2018 में भी यहां 84.02 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि साल 2013 में सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा में 84.77 और साल 2008 में भी बस्तर विधानसभा में सबसे ज्यादा 74.86 फीसदी मतदान हुआ था।

इधर कम मतदान वाली विधानसभाओं को देखें तो बीजापुर सीट पर सबसे कम 46 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। पिछली बार 2018 में ये आंकड़ा इसी सीट पर 48.93 प्रतिशत रहा, जबकि 2013 में 45 और 2008 में यहां केवल 29.18 प्रतिशत मतदान ही हो सका था।

हर सीट पर देखें तो इस बार पहले की अपेक्षा वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है। दरअसल प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के काफी पहले से ही बस्तर में मतदाताओं को मतदान करने जागरूक करने स्वीप कार्यक्रम चलाया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ही असर माना जा रहा है कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।

प्रदेश के आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के क्षेत्र कोंटा विधानसभा में इस बार अच्छी वोटिंग हुई है। पहले जहां इस सीट पर करीब 50 फीसदी से भी कम वोटिंग होती थी, वहीं इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा और 61.50 प्रतिशत मतदान यहां दर्ज हुआ। हालांकि मतदान के दौरान नक्सलियों ने भी यहां पोलिंग को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन इसका खासा असर नहीं पड़ा। मालूम हो कि इस सीट पर साल 2008 में 43.89 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 61.50 पर पहुंच गया है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+