छत्तीसगढ़ः पत्नी से था अवैध संबंध तो युवक को उसके साढ़ू के साथ मिलकर मार डाला

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज जिले की विजयनगर पुलिस ने केंवटापारा में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलाता करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में साढ़ू भी है। साढ़ूं से पुराना विवाद और दूसरे आरोपित की पत्नी से अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या कर दी गई फिर उसके लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

chhattisgarh balrampur police disclosed murder case and arrested accused

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम विजयनगर के केंवटापारा के रहने वाले 32 वर्षीय पवन कश्यप का 25 अगस्त को कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। प्रथम दृष्ट्या ही यह मामला हत्या का होने पर पुलिस ने मामले जी जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने शक जताया तो पुलिस ने जगदीश भुइयां को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इस दौरान उसने बताया कि मृतक का गांव में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार फेंकन भुइयां की पत्नी से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर 23 अगस्त को मृतक और फेंकन के बीच विवाद हुआ था। वहीं मृतक का अपने साढ़ू दीपक से भी पुराना विवाद था। दीपक उसकी जान लेना चाहता था।

दीपक ने ही जगदीश भुइयां, फेंकन भुइयां व राधा भुइयां को अपने प्लान में शामिल कर कहा कि तुम लोग पवन की हत्या कर दो। थाना पुलिस व कोर्ट से मैं तुम्हें छुड़वा दूंगा। इसके बाद चारों ने मिलकर 24 अगस्त की भोर में पवन की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी।

पुलिस की पूछताछ में ह्ताय की बात स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 302, 201 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को चारों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+