छत्तीसगढ़ः 11 साल की बच्ची के पेट में पल रहा है 6 माह का गर्भ, रिश्तेदार कर रहा था शोषण
बालोद।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मासूम बच्ची रेप और उसके गर्भवती होने का शर्मनाक मामला उजागर हुआ है। बच्ची के पेट में 6 महीने का गर्भ है, जिसका गर्भपात कराने के लिए उसके परिजन चक्कर काट रहे हैं लेकिन लापरवाही के चलते मामला अभी भी लंबित है, जिससे बच्ची की जान खतरे में है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
यौन शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
बच्ची की उम्र महज 11 साल है। यह घटना बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के एक गांव का है। पीड़ित बच्ची छठवीं क्लास में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि एक रिश्तेदार ने बच्ची के साथ रेप किया। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

हाईकोर्ट से मिलेगी अनुमति तभी होगा गर्भपात
परिजनों ने बताया कि आरोपित रिश्तेदार पिछले 6 महीने से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट से ही अनुमति मिलने पर बच्ची का गर्भपात कराया जा सकता है। इसलिए परिजनों को हाईकोर्ट जाने को कहा गया है।

हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
वहीं डौंडी टीआई अनिल ठाकुर ने कहा कि उनसे हाईकोर्ट ने बच्ची के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। बच्ची का रायपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। अब बच्ची को बचाने की जद्दोजहद चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications