Chhattisgarh Elections 2023: 2018 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? फ्लैशबैक में देखें छत्तीसगढ़ चुनाव
CG Election 2023: चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव रिजल्ट की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। ऐसे में आज से 55 दिन बाद छत्तीसगढ़ को नई सरकार मिल जाएगी।
कैसा रहा था पिछला चुनाव
2018 विधानसभा चुनाव यहां दो चरणों में कराए गए थे। पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। जबकि 20 नवंबर को 72 सीटों पर चुनाव कराए गए थे।

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की थी। 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव नतीजे में कांग्रेस को दो- तिहाई का प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा के खाते में जहां सिर्फ 15 सीटें आईं थी वहीं कांग्रेस को 68 सीटें मिली थीं। बाद में कुछ विधायकों ने पार्टी बदली।
मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 71 विधायक, भाजपा के पास 13 विधायक, बहुजन समाजवादी पार्टी के पास 2, तीन विधायक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के हैं और एक रिक्त है। राज्य में मौजूदा सीएम भूपेश बघेल है।
छत्तीसगढ़ में वोट शेयर के आधार पर कांग्रेस को 43 फीसदी मत मिले थे। जबकि भाजपा के पक्ष में 33 फीसदी वोट आए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और केंद्र सरकार की योजनाओं के सहारे राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीदें कर रही है। भाजपा ने फिलहाल चुनाव के लिए कोई चेहरा नहीं घोषित किया है और वह सामूहिक नेतृत्व की बात कर रही है।
आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में अपने आंकड़े मजबूत करने को देखेगी। आप की दिल्ली के बाहर पंजाब में अपनी जोरदार जीत के बाद आप की नजर छत्तीसगढ़ पर है। यहां आप पार्टी ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उतरने का फैसला लिया है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद ही सभी बड़े पार्टी नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे शुरू हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications