Chhattisgarh Assembly Elections: कांग्रेस ने किया चुनावी कमेटियों का ऐलान, कई बड़े नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी तय करने में जुट गई है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश के लिए कमेटियों को मंजूरी दे दी है। पार्टी की कोर कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। इसके अलावा संचार कमेटी , चुनाव प्रचार कमेटी और प्रोटोकॉल कमेटी में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को जगह दी गई हैं।

congress

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा को संयोजक बनाया गया है. जबकि बाकि सदस्यों में सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, टी.एस. सिंह देव, डॉ चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू और शिव कुमार डहरिया हैं।

जानकारी के मुताबिक , कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को सात सदस्यों कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है। कोर कमेटी में सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया शामिल हैं।

डॉ चरणदास महंत को 74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया किया गया है। सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, दीपक बैज और कई अन्य दिग्गज नेताओं को इस समिति में स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय संचार समिति और अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें सरकारी दफ्तरों में तंबाकू होगा प्रतिबंधित, छत्तीसगढ़ को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने होगा समिति का गठन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+