Chhattisgarh Opinion Poll: कांग्रेस लिटमस टेस्ट में पास हो जाएगी, आज चुनाव होने पर बहुमत की सरकार!
पांच साल पहले कांग्रेस ने रमन सिंह की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। एक ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में वापस आ सकती है। जानिए डिटेल

Chhattisgarh Assembly Election में कांग्रेस को फिर से कामयाबी मिलने के आसार हैं। एक ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि पांच साल पहले हुए इलेक्शन की ही तरह भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। Chhattisgarh Opinion Poll के बारे में एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अगर आज चुनाव होते हैं तो Congress की सरकार दोबारा बन सकती है।
ओपिनियन पोल में क्या अनुमान?
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने ओपिनियन पोल में कहा, छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बन सकती है। ओपिनियन पोल में बताया गया है कि कांग्रेस को 44 फीसद वोट मिल सकत हैं। बीजेपी को 43 फीसद लोगों का समर्थन मिलेगा। कांग्रेस को 47 से 52 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 34-39 सीटें मिल सकती हैं। बाकी दलों को 1 से पांच सीटें मिलने का अनुमान है।
Recommended Video
अभी कांग्रेस और भाजपा के कितने MLA हैं
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं। फिलहाल विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के 14 विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस आंकड़े के आधार पर भले ही कांग्रेस को कम सीटें मिलने के आसार हैं। साथ ही बीजेपी को लगभग 20 सीटों का फायदा होने की संभावना है। हालांकि, ओपिनियन पोल मतदाताओं के मूड का पूर्वानुमान है, लेकिन ऐसी खबरों के आधार पर सियासी किलेबंदी जरूर शुरू हो जाती है।
क्या बीजेपी रमन सिंह के बदले किसी और पर दांव लगाएगी?
इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्व सीएम रमन सिंह के बदले किसी दूसरे नेता पर दांव लगा सकती है। चुनावी तैयारियों के बारे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल का कार्यकाल कांग्रेस के लिए सेकेंड इनिंग के दरवाजे खोल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications