Chhattisgarh Assembly Election Date: छत्तीसगढ़ में बज गया चुनावी बिगुल, 2 चरणों में मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे
Chhattisgarh Assembly Election date, छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणो में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में हुए 2 चरणों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के उम्मीदवारों कि नामांकन की तारीख 13 अक्टूबर से शुरू होगी वहीं दूसरे चरण का नामांकन 21 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है वहीं दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।

वहीं नामांकन पत्रों की जांच 21 (पहला चरण) और 31 अक्टूबर (दूसरा चरण) तक की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 (पहले चरण के लिए) और 2 नवंबर (दूसरे चरण के लिए) है। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटें पर जीत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, बीजेपी को महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।

राज्य की विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2024 में खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।













Click it and Unblock the Notifications